14 सितंबर 2011 - 19:30

जार्डन में जनता ने अमरीकी दूतावास के समक्ष प्रदर्शन करके अमरीका से पूर्ण रूप से संबंध समाप्त किए जाने की मांग की है...

जार्डन में जनता ने अमरीकी दूतावास के समक्ष प्रदर्शन करके अमरीका से पूर्ण रूप से संबंध समाप्त किए जाने की मांग की है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राजधानी अम्मान में हज़ारों लोगों ने अमरीका के दूतावास के समक्ष प्रदर्शन किया और अमरीका तथा इस्राईल से संबंध समाप्त किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अमरीका तथा ज़ायोनी शासन के राष्ट्र ध्वज भी जलाए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मध्यपूर्व के संबंध में अमरीका की नीतियों की निंदा की और अपने देश से सभी अमरीकियों को बाहर निकाले जाने की मांग की। इस बीच राजधानी अम्मान में इस्राईल के दूतावास के बारह भी प्रदर्शन हुए हैं और कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग इस्राईल के दूतावास पर आक्रमण कर सकते हैं। यह ऐसी स्थिति में है कि जब मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में अपने दूतावास पर आक्रमण के बाद ज़ायोनी शासन ने पूरे विश्व में अपने दूतावासों में आपात स्थिति घोषित कर दी है।समाचार समाप्त...........166